{"_id":"6a2a6d8a18c4a2ee81041d6c","slug":"unnao-murder-case-uproar-continued-for-six-hours-on-day-after-sadhu-murder-2026-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फेफड़ा फटा और अत्यधिक रक्तस्राव, बड़े चाकू या चापड़ से किया था साधु पर हमला, सभी वार पीठ पर किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेफड़ा फटा और अत्यधिक रक्तस्राव, बड़े चाकू या चापड़ से किया था साधु पर हमला, सभी वार पीठ पर किए गए
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
उन्नाव में साधु की हत्या के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया। परिजन हत्यारोपियों के एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलाने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए।
Unnao murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उन्नाव के बांगरमऊ के मोहल्ला घूरे टोला निवासी साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास की हत्या, चापड़ जैसे हथियार से वार करके की गई थी। सभी वार पीठ की तरफ से किए गए थे। साधु के शव का पुलिस ने मंगलवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया।
रिपोर्ट में लंबे धारदार हथियार से पीठ में दाहिनी तरफ एक वार से फेफड़ा फटने और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। पैनल में औरास सीएचसी के डॉ. शोएब अली और जिला महिला अस्पताल के डॉ. विशाल मोहन सक्सेना शामिल रहे।
विधायक का आरोप, कानून व्यवस्था बिगाड़ने में नाकाम, असामजिकतत्वों ने मारी गाड़ी में टक्कर
संत के हत्याकांड में क्षेत्रीय विधायक ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कानून व्यवस्था बिगाड़ने के मंसूबों में असफल होने पर कुछ अराजकतत्वों पर उनके वाहन में टक्कर मारने की बात कही है।

विधायक श्रीकांत कटियार ने बयान जारी करते हुए बताया कि साधु की हत्या के मामले में कुछ शराती और असमाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते हुए अनावश्यक रूप से मार्ग जाम किया।
हालांकि मृतक के परिजनों की सूझबूझ व प्रशासन की सक्रियता वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हुई। इससे खुन्नस खाए बैठे अराजक तत्वों ने बुधवार को अंतिम संस्कार कराने जाते समय रास्ते में नानामऊ तिराहे से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक उनकी कार में एक लाल रंग की थार गाड़ी से गलत तरीके से ओवर टेक करते हुए कई बार टक्कर मारने का प्रयास किया।
उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी बांगरमऊ निवासी दिव्यांशु गुप्ता उर्फ सूर्या चला रहा था। ऐसे अराजक तत्वों को कानून व्यवस्था व जन सुरक्षा के लिए खतरा बताते हए कार्रवाई की बात भी कही है।
पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
मिश्रित आबादी वाले बांगरमऊ कस्बे में साधु की हत्या से मामला सांप्रदायिक होते देख पुलिस ने हालात संभालने के लिए ऐसे सीओ और इंस्पेक्टर को आनन-फानन बुलाया जो पूर्व में बांगरमऊ कोतवाली या सर्किल में तैनात रह चुके हैं। कुछ दिन पहले तक तैनात रहे सीओ (अब पुरवा) अरविंद चौरासिया ने आगे रहकर मोर्चा संभाला।

इसके अलावा अखिलेशचंद्र पांडेय, बांगरमऊ सीओ संतोष सिंह, सफीपुर सीओ सोनम सिंह, हरदोई के संडीला सीओ संतोष सिंह, इंस्पेटर बेहटामुजावर, फतेहपुर चौरासी, दही, आसीवन, औरास, हरदोई के शाहाबाद और सीतापुर के मिश्रिख थानाध्यक्ष अरविंद सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन एसओ और सीओ को बुलाया गया था, जो बांगरमऊ कोतवाली में पहले रह चुके थे।
एसओजी और सर्विलांस टीम भी सक्रिय
बागरमऊ में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। वहीं एसओजी और सर्विलांस टीम भी सक्रिय हैं। एसओजी और पुलिस की छह टीमें दो नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। वहीं पूरे नगर क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। मिली-जुली आबादी वाले मोहल्लों में सादी वर्दी में भी पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

साधु की हत्या के दूसरे दिन फूटा जनाक्रोश, छह घंटे चला हंगामा, बवाल
घूरे टोला मोहल्ला निवासी साधु की मंगलवार को हुई हत्या के पीछे निर्माणाधीन मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने की खुन्नस का आरोप सामने आते ही बुधवार को हिंदू संगठनों के लोग जुट गए। सुबह नौ बजे परिजन और मोहल्ले के लोगों ने थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के परिजन व अन्य लोग भागे आरोपियों के एनकाउंटर और सभी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात पर अड़ गए।

समझाने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए तो प्रशासन ने आरोपी सभासद के छप्पर और चहारदीवारी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करा दिया। आगे भी सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया तब शाम तीन बजे हंगामा शांत हुआ। इसके बाद मंदिर के पास ही जेसीबी से गड्ढा खोदकर साधु के शव को दफन कराया गया।