Unnao Murder: संत हत्याकांड में फूटा गुस्सा, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग, ढहाया गया सभासद का निर्माण
Unnao News: उन्नाव में संत मिलनदास की हत्या के बाद परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में घूरेटोला मोहल्ला निवासी साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास बाबा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। घटना में परिजनों और उनके मिलने वालों ने हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर हंगामा किया है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस दो आरोपियों की गिरफ्तारी की बात भी कह रही है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरेटोला मोहल्ला निवासी संत मिलनदास (60) की मंगलवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। बुधवार को पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम हुआ।
चाकू लगने से मौत की पुष्टि
पीठ में एक चाकू लगने से मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर बने सभासद अतीक खां का घासफूस का बंगला और चहारदीवारी नगर पालिका ने ढहा दी। मृतक के परिजनों और जानने वालों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का साथ घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर हंगामा करने लगे। हंगामा देखते हुए सीओ संतोष सिंह तीन थानों की फोर्स के साथ पंहुचे।
परिजनों को समझबुझाकर शांत कराया
इसके बाद में पुरवा सीओ अरविंद चौरसिया भी पंहुच गए। परिजनों को समझबुझाकर शांत कराया। साथ ही, जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि परिजन शांत हो गए हैं और अंतिम संस्कार करने को तैयार हैं। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की खुलासा किया जाएगा।