फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Robbery Committed at Gunpoint Against Child Two Robbers Arrested in Encounter Shot in  Leg

Unnao: मासूम पर तमंचा तानकर की थी लूट, मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Sun, 17 May 2026 10:07 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 17 May 2026 10:07 AM IST
सार

Unnao News: फतेहपुर चौरासी में बच्चे को गन पॉइंट पर रखकर दंपती से लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मिट्ठूखेड़ा क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Unnao Robbery Committed at Gunpoint Against Child Two Robbers Arrested in Encounter Shot in  Leg
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले बच्चे को गन पॉइंट पर लेकर दंपती के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस की मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार हुए हैं। लुटेरों के पास से दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दर्शनखेड़ा गांव निवासी भीम कुमार 13 मई की रात पत्नी दिव्या और तीन साल के बच्चे के साथ एक शादी समारोह से शामिल होकर बाइक से घर जा रहे थे।

विज्ञापन


छंगाखेडा-कोड़री मार्ग पर बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने बच्चे को तमंचा लगाकर करीब चार लाख की जेवर लूट लिए थे। दंपती को पीटा भी था, जिससे वह घायल हुए थे। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिक की दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी को लगाया गया था। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि बीटीएस के माध्यम से घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच की गई, तो लुटेरों का पता चला।

विज्ञापन

बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी
उनकी तलाश की जा रही थी। शनिवार रात करीब दो बजे जानकारी हुई कि मिट्ठूखेड़ा रेलवे क्रासिंग पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना के फिराक में खड़े हुए हैं। स्वॉट/सर्विलांस और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी की और लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी, इससे वह घायल हो गए।





ये सामान बरामद
पूछताछ में दोनों ने दंपती के साथ हुई लूट की घटना स्वीकार की। लुटेरे में एक ने अपना नाम राजीव कश्यप  निवासी महुआ नगर थाना कोहना जिला कानपुर नगर, हाल पता मोहल्ला आजादनगर थाना फतेहपुर चौरासी और दूसरे ने गुड्डू उर्फ मुन्ना उर्फ सहराज निवासी बरवा रसूलपुर थाना बरौर जिला कानपुर देहात बताया है।  बदमाशों के पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed