{"_id":"6a2033d85ef40e3cba07710c","slug":"unnao-shopkeeper-s-body-found-hanging-from-tin-shed-outside-shop-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: दुकान के बाहर लगे टिनशेड से फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: दुकान के बाहर लगे टिनशेड से फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 03 Jun 2026 07:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखपुर गांव में मंगलवार देर शाम दुकानदार का शव दुकान के बाहर लगे टिनशेड से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजन आत्महत्या का सही कारण नहीं बता पाए। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी हरिशंकर (58) गांव में ही पान-मसाला की दुकान किए थे। मंगलवार देर शाम शव उनके ही छोटे भाई उमाशंकर जो कि समोसे की दुकान किए थे उसी की टिनशेड के बाहर गमछे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
घटना के समय भाई की दुकान बंद थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव लटका देखा तब लोगों को पता चला। मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच की तो परिजन यह कदम उठाने के पीछे का कारण नहीं बता पाए। पति की मौत से पत्नी गायत्री और अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बेटों में प्रमोद और चंद्रकुमार हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन