सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Teacher beats student for failing to bring firewood FIR registered against Headmaster

Unnao: लकड़ी न लाने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, प्रधन शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, सीओ को सौंपी जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Apr 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Unnao News: उन्नाव के हीरा मनपुरवा स्कूल में मिड-डे मील के लिए बच्चों से लकड़ी बिनवाने और बात न मानने पर दलित छात्र को पीटने के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस और सीओ मामले की जांच कर रहे हैं।

Unnao Teacher beats student for failing to bring firewood FIR registered against Headmaster
गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उन्नाव जिले में हीरा मनपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील बनाने के लिए बच्चों से जबरन लकड़ियां बिनवाई जा रही हैं। पर्याप्त मात्रा में लकड़ी न लाने पर प्रभारी शिक्षक ने एक छात्र को पीट दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने प्रधान शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रबड़ी गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने बुधवार दोपहर पुलिस को तहरीर दी।

Trending Videos

बताया कि बेटे ने गांव के प्राथमिक स्कूल से कक्षा पांच की परीक्षा पास की है। बुधवार की सुबह वह टीसी और मार्कशीट लेने स्कूल गया था। आरोप है कि प्रधान शिक्षक शिशिर यादव ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। बताया कि एक महीने से मिड-डे मील में सिर्फ खिचड़ी और तहरी बनवाई जा रही है। गैस उपलब्ध होने के बाद भी चूल्हे पर मिड-डे मील बनवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्र का वीडियो भी वायरल
लकड़ियां छात्रों से मंगवाई जा रही है। वह पढ़ाई छोड़कर लकड़ी बीनने में लगे हुए हैं। बुधवार को बेटे से भी लकड़ी लाने के लिए कहा। वह कम लकड़ी लाया, तो उसे गाली देने के साथ ही पीट दिया। बता दें कि पीड़ित छात्र का वीडियो भी वायरल हुआ है हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर और छात्र के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जांच में सच्चाई सामने आएगी
शिक्षक के खिलाफ मारपीट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई है।  सीओ मामले की जांच कर रहे हैं। उधर, प्रधान शिक्षक शिशिर यादव ने बताया कि स्कूल में लकड़ी रखी है। छात्र से सिर्फ वही मंगाई गई थी। न लाने पर डांट दिया था। मारने समेत अन्य आरोप निराधार हैं। बताया कि इसके पहले भी स्कूल में विवाद हुआ था। जांच में सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed