{"_id":"69c2da193791e481d005bc8d","slug":"unnao-three-motorcyclists-killed-in-road-accident-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
सार
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना स्थल पर बोलेरो का टूटा हुआ बंपर मिला है। इससे बोलेरो की टक्कर से हादसा होने का अनुमान है।
मृतक पवन की पत्नी शांति देवी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। वह बुजुर्ग रिश्तेदार के नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार के बाद घर जा रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना स्थल पर बोलेरो का टूटा हुआ बंपर मिला है। इससे बोलेरो की टक्कर से हादसा होने का अनुमान है।
Trending Videos
हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के अटिया गांव निवासी राजू राठौर के चाचा रामजीवन की बीमारी से मंगलवार दोपहर मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने भतीजा राजू राठौर (55), कासिमपुर क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी रामबालक यादव (50) और गढ़ी निवासी पवन यादव (48) के साथ बाइक से बांगरमऊ कोतवाली के नानामऊ स्थित गंगा घाट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
देर शाम अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार रात करीब नौ बजे तीनों एक ही बाइक से हरदोई लौट रहे थे। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेहटामुजावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी कोई वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। काफी देर तक हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। रात करीब 10:30 बजे इसी रास्ते से जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तब हादसे का पता चला।
सूचना पर पहुंची बेहटामुजावर थाना पुलिस ने तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रामबालक के बेटे अखिलेश ने बताया कि तीनों लोग खेती करते थे। पति की मौत से राजेश्वरी और दो बेटों का रो-रोकर बेहाल रहा।
मृतक राजू की मौत से बेटा भगौती और पत्नी राजेश्वरी, पवन की पत्नी शांति देवी, मां सरस्वती व अन्य परिजन बेहाल हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजन आ गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।