सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Wife Orchestrated Husband's Murder by Hiring Contract Killers for 40,000

Unnao: पत्नी ने ही 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या, तीनों भेजे गए जेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 21 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपियों के पास से सुपारी के 10,950 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी पत्नी और दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

Unnao: Wife Orchestrated Husband's Murder by Hiring Contract Killers for 40,000
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चमरौली गांव में ट्रक चालक की हत्या उसी की पत्नी ने ही 40 हजार रुपये की सुपारी देकर कराई थी। उसका कहना था पति नशे में आए दिन उससे और बच्चे से मारपीट करता था। इसी से आजिज आकर उसने दो युवकों से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर 10,950 रुपये भी बरामद किए हैं।
Trending Videos


अजगैन कोतवाली के चमरौली गांव निवासी ट्रक चालक श्रीकांत उर्फ जगली (35) का 19 मार्च को गांव के बाहर गेहूं के खेत में शव मिला था। दोनों हाथ पीछे साड़ी से बंधे थे। पोस्टमार्टम में पसली टूटी थी। शरीर पर बाहरी चोट न नहीं थी। मां सुंदारा ने श्रीकांत की पत्नी सुखरानी और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुखरानी के फोन की सीडीआर निकलवाई तो हत्या की वारदात परत दर परत खुलती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर सुखरानी से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। बताया कि श्रीकांत से उसने प्रेम विवाह किया था। एक बच्चा भी है लेकिन शादी के कुछ समय बाद उसका बर्ताव बदल गया। वह उस पर शक करने के साथ ही अक्सर नशे में उसे और बच्चे को पीटता था। इससे परेशान होकर हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने 40 हजार रुपये की सुपारी माखी थाना के चितौली गांव निवासी परिचित अंकित यादव और अजगैन के सधीरा गांव निवासी मोहित सिंह को दी थी। दोनों ने 20-20 हजार रुपये मांगे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह चमरौली बाजार से कुछ दूर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुखरानी और अंकित यादव के पास से एक-एक मोबाइल बरामद किया है। अंकित के पास से सुपारी की रकम के बचे 5,250 रुपये और मोहित सिंह के पास से 5,700 रुपये भी बरामद किए हैं। कोतवाल ने बताया कि तीनों को हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित अन्य धाराओं में नामजद करते हुए अदालत में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बेटे के सामने बांधे हाथ और दिया वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी सुखरानी ने बताया कि पति के गांव की ही दूसरी बिरादरी की महिला से संबंध थे। वह उलटा मुझ पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था। साजिश कर 17 मार्च की रात 8:30 बजे पति श्रीकांत को बहाने से राजेश यादव के खेत ले गई। वहां घात लगाए अंकित और मोहित ने श्रीकांत को दबोच लिया। छुड़ाने का प्रयास किया तो साड़ी से दोनों हाथ बांध दिए और ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शव खेत में फेंका और घर आ गई।

हत्यारोपियों पर दर्ज हैं मारपीट के मामले
कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित यादव ऑटो चालक है। उसका ननिहाल चमरौली गांव में है। श्रीकांत के साले रामपाल ने अंकित के मामा राजेश यादव का खेत बटाई पर लिया है। खेत पर सुखरानी भी आती-जाती थी, तभी उनकी मुलाकात हुई। सुखरानी अंकित से घुलमिल गई और उसने पति की हत्या करा दी। अंकित का दोस्त सधीरा गांव निवासी मोहित भी चालक है। दोनों ने मिलकर हत्या की सुपारी ले ली और घटना को अंजाम दे दिया। दोनों पर पहले से ही मारपीट के मामले दर्ज हैं।

मां के साथ जेल में रहेगा मासूम
पति की हत्यारोपी सुखरानी के साथ उसका दो साल का बेटा वंश भी जेल में रहेगा। हत्या में सुखरानी का नाम आने ससुराल और मायके वाले उसके बेटे को रखने को तैयार नहीं हैं। बच्चा भी मां के साथ जेल गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed