सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Up Politics Dispute Between UP Water Power Minister Swatantradev Singh and Charkhari MLA Brijbhushan Rajput

UP: '800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा'; भाजपा विधायक अज्ञातवास पर, पूर्व सांसद ने शुरू की साधना

अमर उजाला नेटवर्क, महोबा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Feb 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार

महोबा में विधायक और मंत्री विवाद के बाद पिछले एक सप्ताह से सोशल मीडिया में जंग छिड़ी है। विधायक तीन दिन से चरखारी आवास में लोगों से नहीं मिल रहे हैं।  क्षेत्र से बाहर होने की चर्चा है। वहीं, विधायक के पिता और पूर्व सांसद ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर साधना शुरू करने की जानकारी दी है।

Up Politics Dispute Between UP Water Power Minister Swatantradev Singh and Charkhari MLA Brijbhushan Rajput
Up Politics Dispute - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के बीच हुए विवाद का मामला लगातार नए मोड़ ले रहा है। एक ओर विधायक अज्ञातवास पर हैं तो वहीं अब तक विधायक बेटे के पक्ष में बयान देकर डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में लगे पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अचानक साधना शुरू कर दी है। 
Trending Videos


रविवार को उन्होंने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है। यह पूरा मामला 30 जनवरी को तब शुरू हुआ जब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह जिले के दौरे पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम में जाते समय छतरपुर रोड पर चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने ग्राम प्रधानों और समर्थकों के साथ मिलकर उनका काफिला रोक लिया था। विधायक ने जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की खराब हालत का मुद्दा उठाया था। 

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद से विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विधायक के कई वीडियो वायरल हुए जिनमें से एक में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी रोकने की बात कही थी जिसने मामले को और तूल दे दिया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जारी किया नोटिस
विधायक के इस कदम को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक बृजभूषण राजपूत को अनुशासनहीनता के संबंध में नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने की खबरों के बीच विधायक बृजभूषण अज्ञातवास पर चले गए हैं। उनके चरखारी स्थित आवास पर मिलने पहुंच रहे लोगों को बताया जा रहा है कि विधायक घर पर नहीं हैं लेकिन वह कहां है का जवाब कोई नहीं दे रहा है। मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिशें भी नाकाम साबित हो रही हैं।

पूर्व सांसद ने सीएम योगी से मांगी माफी
शुरुआत में विधायक के पिता और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई बयानबाजी के लिए विधायक को डांटा था जिसके बाद वह घर छोड़कर चले गए। शनिवार को गंगाचरण राजपूत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांगी।

 

उन्होंने कहा कि यह जुबान फिसलने का मामला था। जुबान फिसलने के चलते उनके विधायक बेटे योगी जी को रोकने की बात कह गए जबकि वे कुछ और कहना चाहते थे।

मंत्री स्वतंत्रदेव पर सीएम के साथ घूमने पर खड़ा किया था सवाल
इस तरह से उन्होंने अपने विधायक बेटे का बचाव किया और मंत्री स्वतंत्रदेव पर निशाना साधते हुए उनके मुख्यमंत्री के साथ घूमने पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने पार्टी के संविधान को सर्वोच्च बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष से मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के खिलाफ भी अनुशासनहीनता संबंधी नोटिस जारी करने की मांग की थी।

'मैं तीन दिन की साधना में हूं'
लगातार वायरल हो रहे वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट से मामला और भी गरमा रहा था। इसी बीच रविवार को पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर लोगों को चौंका दिया। उन्होंने लिखा कि मैं तीन दिन की साधना में हूं। मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। कृपया फोन न करें।

इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी मिली-जुली रहीं। एक यूजर ने लिखा कि जनता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। जनता की सेवा करें, यही असली मौन धारण है। कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। शाम को पूर्व सांसद ने बाराबंकी-रामनगर स्थित लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हुए एक वीडियो जारी किया जिसमें वे भक्ति में लीन नजर आ रहे थे।

लोधी एकता की बात करने वाले 800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा
मंत्री-विधायक विवाद के साथ-साथ लोधी समाज की एकता को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। इसी पृष्ठभूमि में चरखारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरहारी के पूर्व प्रधान राजू राजपूत ने एक वीडियो जारी कर विधायक बृजभूषण राजपूत पर निशाना साधा। 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के नौ साल के कार्यकाल में चरखारी क्षेत्र को कोई खास लाभ नहीं मिला। राजू ने विधायक पर समाज के लोगों को आपस में लड़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो लोग लोधी एकता की बात कर रहे हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि जब उनके परिवार पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे थे और लोगों को रास्ते से उठाकर जेल भेजा जा रहा था तब वे क्यों चुप थे। 

 

'800 लोधी इकट्ठे कर लें तो नाक रगड़ते आऊंगा'
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने जिसे प्रधान बनवाया उसी से एससीएसटी एक्ट लगवा दिया। राजू ने विधायक पर सत्ता की हनक में कई लोगों को अपराधी बनाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि लोधी एकता की बात करने वाले 800 लोधी एकत्र कर सकें तो वे गौरहारी से दंडवत यात्रा करके विधायक आवास तक नाक रगड़ेंगे। 

 

उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन दशकों से महोबा के लोधी समाज को आतंक झेलना पड़ रहा है। जब भी कोई लोधी राजनीति में आगे बढ़ने की कोशिश करता है तो उस पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। पूर्व प्रधान ने विधायक पर जमीन कब्जाने जैसे अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इन वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed