जानें ‘यूपी की नई सरकार’ बनाने में ये जिले क्यों हैं खास
कानपुर महानगर
बात शुरू करते हैं मेट्रो सिटी बनने को ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे कानपुर शहर की। कानपुर महानगर में 10 विधनसभा क्षेत्र हैं। इनमें बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंद नगर, सीसामऊ, आर्य नगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर शामिल हैं। यहां से बसपा और सपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं अब देखना ये है कि भाजपा और कांग्रेस किन्हें मैदान में उतारती है। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, राजीव शुक्ला, सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई
कानपुर देहात
साल 2016 में रेल हादसों की वजह से कानपुर देहात काफी चर्चाओं में रहा। देहात में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें रसूलाबाद, अकबरपुर रनियां, सिकंदरा, भोगनीपुर शामिल हैं। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- देवेंद्र सिंह भोले
फर्रुखाबाद
कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके सलमान खुर्शिद का गृह क्षेत्र फर्रुखाबाद है। फर्रुखाबाद में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर शामिल हैं। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- सलमान खुर्शीद, लुईस खुर्शीद
हरदोई
आठ विधानसभा क्षेत्रों के साथ हरदोई की जनता का नई सरकार बनाने में अहम योगदान रहेगा। यहां सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ, सांडी, बिलग्राम मल्लावां, बालामऊ, संडीला विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- नरेश अग्रवाल
कन्नौज
यादव परिवार की बहू डिम्पल यादव का संसदीय क्षेत्र कन्नौज केवल इत्र के लिए ही नहीं जाना जाता। कन्नौज जिला लखनऊ से लेकर दिल्ली तक की राजनीति तय करता है। कन्नौज में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज शामिल हैं। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, शीला दीक्षित
इटावा
सूबे की सत्ता में पिछले पांच सालों से काबिज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव और सपा का घराना कहे जाने वाले इटावा जिले की चर्चा तो विदेश तक में है। इटावा में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें जसवंत नगर, इटावा, भरथना शामिल हैं। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- मुलायम सिंह, अखिलेश यादव, डिम्पल यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव
औरैया
यह प्राचीन काल में पांचाल राज्य में शामिल था। जनपद मुख्यालय बनने से पूर्व यह इटावा जनपद का तहसील मुख्यालय रहा है। यह जिला कानपुर मंडल के अंतर्गत है। औरैया में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें बिधुना, दिबियापुर और औरैया शामिल हैं। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
उन्नाव
उन्नाव दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित का ससुराल है। उन्नाव में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें बांगरमऊ, सफीपुर, मोहन, उन्नाव, भगवंत नगर, पुरवा शामिल हैं। इन विधानसभाओं में तीसरे चरण में 19 फरवरी को चुनाव होने तय हुए हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- शीला दीक्षित, अन्नू टंडन, साक्षी महाराज
जालौन
बुदेलखंड के इस जिले में जालौन, माधौगढ़, कालपी विधान सभा क्षेत्र शामिल हैं। इन विधानसभाओं में चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- भानु प्रताप सिंह, बाबूराम एमकॉम
बांदा
इस जिले में चार विधानसभा क्षेत्र बांदा, तिंदवारी, बबेरी और नरैनी शामिल हैं। इन विधानसभाओं में चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं।
इन नेताओं की वजह से चर्चा में रहा जिला- भैरव प्रसाद, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, विषम्भर निषाद
चित्रकूट
धर्मनगरी चित्रकूट में दो विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट और मनिकपुर हैं। इन विधानसभाओं में चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं।
महोबा
पान की खेती के लिए मशहूर महोबा जिले में महोबा और चरखारी विधानसभा क्षेत्र हैं। इन विधानसभाओं में चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं।
हमीरपुर
हमीरपुर जिले में हमीरपुर और राठ दो विधानसभा क्षेत्र हैं। इन विधानसभाओं में चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं। यह जिला बीजेपी नेता पुष्पेंद्र सिंह की वजह से जाना जाता है।
फतेहपुर
फतेहपुर जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, अयाहशाह, हुसैनगंज और खागा शामिल हैं। इन विधानसभाओं में चौथे चरण में 23 फरवरी को चुनाव होने हैं। फतेहपुर इस समय सांसद साध्वी निरंजन ज्योति की वजह से भी फेमस है।