{"_id":"6a317eee939b8bd20100656a","slug":"young-man-involved-in-a-relationship-with-a-mother-of-three-children-committed-suicide-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार का खौफनाक अंत: तीन बच्चों की मां से मोहब्बत करता था शालू, फिर पता चली ऐसी बात; युवक ने चुनी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का खौफनाक अंत: तीन बच्चों की मां से मोहब्बत करता था शालू, फिर पता चली ऐसी बात; युवक ने चुनी मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध में युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नौबस्ता थाना क्षेत्र के चंदापुरवा चंद्रनगर में शालू सैनी (23) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के पीछे तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध और उससे जुड़ा शक सामने आया है। शालू सैनी सब्जी का ठेला लगाता था। पिता विश्राम नमकीन फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में मां रामजानकी और छोटा भाई गोलू हैं। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह मां साढ़ क्षेत्र में बेटी निशा के घर गई थी।
पिता और गोलू दोनों फैक्टरी गए थे। देर शाम पिता और भाई लौटे तो शालू का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजन ने बताया कि शालू का मोहल्ले में रहने वाली तीन बच्चों की 36 वर्षीय मां से प्रेम प्रसंग था। परिजन ने विरोध कर महिला से दूरी बनाने की सलाह दी। पिता के अनुसार शालू को पता चला कि महिला किसी अन्य से भी फोन पर बातचीत करती है।

इसके बाद उसने तनाव में फंदा लगाकर जान दे दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।