सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Accused of misbehave child arrested in encounter

मुठभेड़ में दबोचा दरिंदा: छह माह के मासूम से दरिंदगी, जंगल में खून से सना मिला; आरोपी के पैर में लगी गोली

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Thu, 02 Apr 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी युवक ने जंगल में ले जाकर मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम के घर के बाहर न दिखने पर मां उसे तलाश करते हुए जंगल की ओर गई। उन्हें बच्चे के रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दी। मासूम लहूलुहान हालत में मिला।

Accused of misbehave child arrested in encounter
पैर में गोली लगने से घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज में गंजडुंडवारा के एक गांव में छह माह के मासूम से कुकर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पटवारी पुलिया के पास पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
Trending Videos


पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अमन सिंह के पैर में गोली लग गई। वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनका छह माह का बेटा बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। मोहल्ले का अमन सिंह (23) उसे खिलाने के बहाने ले गया। जंगल में ले जाकर वहां उसने मासूम के साथ कुकर्म किया। मासूम के घर के बाहर न दिखने पर मां उसे तलाश करते हुए जंगल की ओर गई। उन्हें बच्चे के रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दी। मां मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। मासूम लहूलुहान हालत में मिला।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही थीं। पटवारी पुलिया के पास उसके छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो अमन ने अचानक फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा माैके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायल आरोपी से पूछताछ की।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed