सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Aparajita: Women should be cautious while using mobile phones

अपराजिता : मोबाइल का उपयोग करते समय सतर्क रहें महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Women should be cautious while using mobile phones
फोटो16कासगंज चामुंडा माता मंदिर पर आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में किशोरी को पुस्तक
विज्ञापन
कासगंज। अमर उजाला की ओर से संचालित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत चामुंडा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, साइबर फ्रॉड समेत अन्य मुद्दों पर जागरूक किया गया।
Trending Videos

महिला थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी शांति देवी ने महिलाओं को मोबाइल का उपयोग करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। अनजान लिंक और एपीके फाइल पर क्लिक न करें। इससे वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा योगी सरकार और पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन की ओर से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करके सशक्त बनाना है।


उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थितियों या परेशानी की स्थिति में वे बिना किसी संकोच के स्थानीय थाने या शासन की ओर से जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेगी। इस दौरान महिलाओं को वीमेन पावर लाइन – 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076, महिला हेल्पलाइन – 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई।


इनको किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से जागरूकता से संबंधित सवाल भी पूछे गए। सही जबाव देने पर शालिनी कुमार, तुलसा देवी, नैना, स्वाती, सुनीता और मुन्नी देवी को किताब देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed