सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mahagauri worship on Durgashtami, temple resounds with chants

Kasganj News: दुर्गाष्टमी पर महागौरी पूजन, जयकारों से गूंजे मंदिर

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mahagauri worship on Durgashtami, temple resounds with chants
फोटो04कासगंज में चामुंडा माता मंदिर परपूजा करने पहुंचे भक्त। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। चैत्र नवरात्र के आठवें दिन श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस अवसर पर पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Trending Videos

दुर्गाष्टमी पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुट गए थे। हाथों में पूजा की थाली, जल कलश और प्रसाद लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने मां महागौरी का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने माता को चुनरी और शृंगार सामग्री अर्पित की। नारियल, हलवा-चना का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। माता चामुंडा, माता पथवारी, माता शीतला, प्रभु पार्क, मालगोदाम चौराहा, हुल्का मंदिर, शांतापुरी कॉलोनी स्थित माता काली मंदिर तथा चित्रगुप्त कॉलोनी सहित कई देवी मंदिरों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर की परिक्रमा कर मनोकामना मांगी। घंटों और घड़ियालों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed