सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   ARTO's campaign: Rs 1.52 lakh fine imposed on school vehicles and trucks

एआरटीओ का अभियान : स्कूली वाहनों और ट्रकों पर 1.52 लाख जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 20 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
ARTO's campaign: Rs 1.52 lakh fine imposed on school vehicles and trucks
फोटो - 19 पटियाली क्षेत्र में स्कूली बस को चेक करते एआरटीओ आरपी मिश्र। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
कासगंज। सहायक उप-संभागीय परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को तहसील पटियाली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों और ट्रकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। कुल 32 वाहनों के चालान काटे गए जिनसे कुल 1.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Trending Videos


एआरटीओ आरपी मिश्र के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने दरियावगंज के पास तीन ट्रकों को क्षमता से अधिक माल लादने के कारण सीज किया। चेकिंग में दो स्कूल बसें पकड़ी गईं। एक बस में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे जबकि दूसरी में प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र और अनुमति पत्र नहीं था। तीन स्कूली वैन की भी जांच हुई। इनमें से एक प्राइवेट वैन स्कूल में लगाकर संचालित की जा रही थी। दूसरी वैन में एलपीजी सिलिंडर का उपयोग हो रहा था। एआरटीओ ने इन सभी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में खलबली मच गई। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से वाहनों की फिटनेस और अन्य प्रपत्रों को अपडेट करने की अपील की। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed