फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Brother-in-law accused of setting fire to the hut.

Kasganj News: देवर पर लगाया झोपड़ी में आग जलाने का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नरौली किसरौली निवासी सुनीता पत्नी भूदेव की झोपड़ी में बृहस्पतिवार की रात का आग लग गई। महिला ने देवर पर रंजिश के चलते झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि वह 13 अगस्त की रात चार बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि उसका पति बाहर रहता है। इस दौरान देवर ने झोपड़ी में आग लगा दी। इससे खाने-पीने का सामान, 10 हजार रुपये, मवेशियों का चारा और मशीन जल गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़िता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया था। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed