{"_id":"6a7f5a0dc6aa6798f904b978","slug":"proposals-for-works-worth-165-crore-across-three-civic-bodies-have-received-approval-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152172-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तीन निकाय के 1.65 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तीन निकाय के 1.65 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले की तीन नगर निकायों में विकास कार्यों के लिए 1.65 करोड़ रुपये के बजट को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दे दी है। यह राशि 15वें वित्त आयोग की तरफ से मिली है। इस बजट का इस्तेमाल निकायों में जरूरी बुनियादी सुविधाओं जैसे सफाई, पीने का पानी, सड़कें और मरम्मत के काम कराने में किया जाएगा। जिले की बाकी नगर निकायों ने भी अपने विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे हैं। फिलहाल उनकी जांच की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
जिले में 10 निकाय में तीन नगर पालिका व सात नगर पंचायत हैं। इन निकायों में 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि को टाइड और अनटाइड दो मदों में खर्च किया जाता है। अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तीन निकाय में कराए जाने वाले निर्माण कार्य की जांच कर स्वीकृति दी गई है। अन्य निकायों के कार्यों की जांच की जा रही है।