{"_id":"6a7f59bff6a783d98e05f6f6","slug":"deworming-medicine-will-be-administered-to-711-lakh-children-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-152183-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 7.11 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 7.11 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नवाब तरौरा में शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिले में 1 से 19 वर्ष तक के 7,11,768 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अभियान की शुरुआत की। सीएमओ अजय कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखने के साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास में सुधार करना है। जो बच्चे किसी कारणवश शुक्रवार को दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 18 अगस्त को मॉप-अप राउंड के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रजनीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शुक्ला और जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर कुंवर पाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।