{"_id":"69b84e15c5eb3b45d300fff1","slug":"cbse-hindi-elective-and-core-subject-papers-came-easy-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144782-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: हिंदी इलेक्टिव और कोर विषय का पेपर आया आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: हिंदी इलेक्टिव और कोर विषय का पेपर आया आसान
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो06कासगंज में एनआर पब्लिक स्कूल सीबीएसई परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई कक्षा 12 वीं के हिंदी इलेक्टिव और कोर विषय की परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित हुई। पेपर सरल आने से परीक्षार्थी खुश हो गए। परीक्षा में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
एनआर पब्लिक स्कूल में 129 परीक्षार्थियों में से 128 उपस्थित रहे। जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जेपी पब्लिक स्कूल में सभी 109 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में 138 में से 135 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
पेपर में पत्र, पैराग्राफ, व्याकरण, गद्यांश पद्यांश, अनुच्छेद लेखन, विज्ञापन और रिपोर्ट जैसे सवाल पूछे गए। छात्रों की इस आसान परीक्षा ने परीक्षा केंद्र पर खुशी का माहौल बना दिया। साइंस वर्ग की सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और अब केवल सूचना तकनीकी, कंप्यूटर साइंस, जीव विज्ञान, बिजनेस स्टडी और इतिहास की परीक्षाएं शेष हैं। परीक्षा केंद्र पर छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ एक-दूसरे से मिलकर खुशी मनाते नजर आए।
Trending Videos