{"_id":"69ac8dc55ae82797040e2494","slug":"chairman-elected-unopposed-on-cooperative-societies-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144382-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सहकारी समितियों पर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सहकारी समितियों पर अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो30नदरई में सहकारी समिति कुरामई पर निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष कृपाल सिंह को प्रमाण पत्र
Link Copied
विज्ञापन
कासगंज। जिले में वी-पैक्स, दुग्ध एवं उद्यान विभाग से संबंधित 30 सहकारी समितियों पर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन हुआ। सभी समितियों में पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करते हुए परिणाम घोषित किए। एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कुरामई पर शनिवार को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने अध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित कृपाल सिंह निवासी तिलसई व उपाध्यक्ष के पद नीरज को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान आरओ अवधेश कुमार,एआरओ रजनेश कुमार,सचिव आदित्य कुमार,भाजपा नेता डॉ.खूब सिंह लोधी, रणजीत सिंह प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।वहीं बिलराम सहकारी समिति पर अध्यक्ष संध्या व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह निवासी तैयबपुर सुजातगंज ढोलना, गोराह सहकारी समिति पर अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी, उपाध्यक्ष माधवी कावरा, सिढ़पुरा विकास खंड के वी- पैक्स खरगातीपुर पर हुए चुनाव में पहलोई पर अध्यक्ष ब्रजनन्दन, मिजखुरी में अनूप सिंह सोलंकी, खोजपुर में रोहित कुमार, को चुना गया। इस दौरान सचिव मनोज कुमार,आरओ सत्येन्द्र कर व एआरओ आलोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे । वहीं गंजडुंडवारा के नरदौली पुख्ता पर लटूरी सिंह को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निशांत तोमर और अमांपुर में दुग्ध उत्पादन समिति पर अध्यक्ष रोहिताश कुमार उपाध्यक्ष मनोज कुमार को चुना गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।