सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rang Panchami: Today the pilgrimage city will be immersed in the joy of colors.

रंग पंचमी: आज रंग के उल्लास में डूबेगी तीर्थनगरी

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 08 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rang Panchami: Today the pilgrimage city will be immersed in the joy of colors.
फोटो06सोरोंजी में होली पर्व की पूर्व संध्या पर लगाए जा रहे तोरण द्वार व रंग बिरंगी झालरें।संव
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी की धार्मिक संस्था गंगा भक्त समिति आज रंग पंचमी पर होली महोत्सव का आयोजन करेगी। समिति द्वारा महोत्सव की एक दिन पूर्व तैयारियां पूरी कर ली गईं।रविवार को सुबह 9 बजे नगर में गाजे बाजे के साथ आओ खेलें गंगा वराह संग होली भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मां गंगा व भगवान वराह के सुसज्जित डोलों के अलावा एक दर्जन से अधिक अन्य डोले और शिवजी की बरात आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। समिति द्वारा शोभायात्रा पर गुलाल व पुष्प वर्षा कराई जाएगी। प्रमुख मंदिर द्वारकाधीश मंदिर सजाने व पुष्प वर्षा के लिए दो क्विंटल गुलाब, एक क्विंटल सफेद फूल की पत्ती, दो कुंतल लाल गेंदा मंगाया गया है। डोलों के साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए अबीर गुलाल की वर्षा करेंगे। इसके लिए 20 क्विंटल से अधिक गुलाल मंगाया गया है। शोभायात्रा में शामिल हुरियारों के लिए चक्रतीर्थ, कटरेश्वर चौराहे, राम सिंह पुरा, अनाज मंडी चौराहे, चंदन चौक में जलपान का प्रबंध किया गया है। समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि रंग पंचमी महोत्सव का उद्घाटन गंगा वराह महासभा के अध्यक्ष सुनील तिवारी करेंगे। मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय होंगी। डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग डॉ.राधाकृष्ण दीक्षित और कारोबारी अजय चतुर्वेदी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed