{"_id":"69acff6afe1f92791a0d31d8","slug":"video-police-caught-cow-slaughterer-tasleem-in-encounter-in-kasganj-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जंगल में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़, शातिर तसलीम गिरफ्तार; पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जंगल में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़, शातिर तसलीम गिरफ्तार; पैर में लगी गोली
कासगंज के गंजडुंडवारा में शनिवार देर रात सुजावलपुर के जंगलों में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गंजडुण्डवारा पुलिस को सूचना मिली कि सुजावलपुर के जंगल में कुछ बदमाश दो जिंदा बैलों के साथ गोकशी की वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान तसलीम निवासी बाजनगर, गंजडुण्डवारा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से दो जिंदा बैल, एक अवैध तमंचा (315 बोर), तीन कारतूस, तीन चाकू, लकड़ी का गट्टा और रस्सी समेत गोकशी के तमाम उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार, तसलीम एक शातिर अपराधी है जिस पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट और गोवध अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व वाली टीम ने घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम और आयुध अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उसके अन्य दो साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।