फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Crocodile emerges from Kali River and enters cattle shed.

Kasganj News: काली नदी से निकलकर पशुबाड़े में घुसा मगरमच्छ

Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Crocodile emerges from Kali River and enters cattle shed.
फोटो 10 - अमांपुर के गांव अशोकपुर निकला मगरमच्छ। स्रोत : सोशल मीडिया
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र स्थित गांव अशोकपुर में सोमवार सुबह काली नदी से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ सीधे एक ग्रामीण के पशुओं के बाड़े में जा पहुंचा। सुबह जब ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार अपने पशुओं को चारा डालने के लिए बाड़े में पहुंचे तो वहां मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते बाड़े के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। आवासीय इलाके में मगरमच्छ के पहुंचने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते उस पर नजर न पड़ती तो वह किसी इंसान या पशु को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सूझबूझ दिखाते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन
मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर वापस काली नदी में छोड़ दिया गया है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति या पशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। - विवेक कुमार, रेंजर वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed