{"_id":"6a834b0ae233256b13033838","slug":"farmer-leaders-hunger-strike-in-afzalpur-continues-for-the-second-day-kasganj-news-c-175-1-kas1009-152321-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अफजलपुर में किसान नेता की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अफजलपुर में किसान नेता की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
फोटो 20 - कासगंज के अफजलपुर में भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनपुरा। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा के निर्देशन में मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी गांव अफजलपुर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। रविवार को शुरू हुआ यह अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि किसान मोर्चा की प्रमुख मांगों में खनौरी बॉर्डर और कार्यक्रम स्थल से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 51 किसानों को सम्मान सहित रिहा करना शामिल है। इसके अलावा, दिल्ली के जंतर मंतर तक प्रस्तावित शांति मार्च के मार्ग पर लगाई गई बैरिकेडिंग को तुरंत हटाने, फसलों पर एमएसपी की गारंटी का कानून पास करने और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को तत्काल रद्द किए जाने की मांग प्रमुख हैं।
इस आंदोलन में उनकी पत्नी, बच्चे और ग्रामीण पूरी तरह उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो किसान मोर्चा आगे की रणनीति तय करते हुए महापंचायत का आयोजन करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान धरने में ज्ञान देवी, गीता देवी, माला देवी, शांति देवी, ओम वती, नरेश कुमार, जगवीर सिंह और कुलदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।