सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dead body found near railway track, suspected to have fallen from train

Kasganj News: रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलना। मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक के किनारे बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। पोल संख्या 250/16 और 250/17 के बीच यह शव पड़ा हुआ था। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष थी। उसकी लंबाई 5 फुट 4 इंच थी और वह नीले रंग की शर्ट व पैंट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के दाहिने हाथ पर लाल कलावा बंधा हुआ था। मृतक की चप्पलें रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिलीं। शरीर पर रगड़ के गहरे निशान थे और दोनों पैर टूटे हुए थे। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में लगातार जुटी है।
पुलिस को मौके पर तलाशी के दौरान ट्रैक के पास एक गड्ढे में काला बैग मिला। इस बैग में बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड था। कार्ड पर अंकित गुप्ता नाम दर्ज है। संभावना है कि यह मृतक का हो सकता है।
मोबाइल और रेल टिकट

शव के पास एक मोबाइल भी मिला, जिस पर लगातार कॉल आ रही थीं। हालांकि, मोबाइल की स्क्रीन खराब होने के कारण कॉल रिसीव नहीं हो पाई। मृतक के पास से हाथरस सिटी से कासगंज का एक रेल टिकट भी मिला है। पुलिस इन सभी सुरागों के आधार पर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed