{"_id":"69e66e87f192927405014609","slug":"drinking-water-system-is-fine-in-summer-municipality-will-install-water-coolers-kasganj-news-c-175-1-agr1054-146516-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गर्मी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, पालिका लगाएगी वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गर्मी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त, पालिका लगाएगी वाटर कूलर
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका ने आगामी गर्मी के मौसम के लिए शहर में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पालिका ने इस बार गर्मी में पानी की किल्लत न होने देने का संकल्प लिया है। इसके लिए व्यापक स्तर पर योजना बनाई गई है।
शहर की आबादी एक लाख से अधिक है और बढ़ते तापमान के बाद पालिका प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू किए हैं। विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 13 नए वाटर कूलर और पांच वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। ये वाटर एटीएम चौबीसों घंटे शुद्ध पेयजल प्रदान करेंगे। वहीं पालिका ने 50 स्थानों पर नए हैंडपंप लगाने की भी योजना बनाई है।
ऐसे क्षेत्र जिनमें पानी की समस्या अधिक रहती है, वहां प्राथमिकता के आधार पर हैंडपंप स्थापित किए जा रहे हैं। चेयरमैन मीना माहेश्वरी ने बताया कि वाटर कूलर स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इससे राहगीरों और शहर के लोगों को ठंडा पानी पीने के लिए मिलेगा।
अधिशासी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी के दिनों में अक्सर पानी की कमी एक बड़ी समस्या बन जाती है। वाटर कूलर और वाटर एटीएम लगाने से सार्वजनिक स्थानों पर पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। हैंडपंपों की स्थापना से दूरदराज के इलाकों में भी पानी की पहुंच सुनिश्चित होगी।
-- -- -- -- -- -- --
पुराने हैंडपंपों की मरम्मत
पालिका प्रशासन पुराने और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य भी करा रहा है। यह कार्य भी पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मरम्मत से उन क्षेत्रों में भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी जहां पहले समस्या थी। इस पहल से शहरवासियों को गर्मी में राहत मिलेगी।
-- --
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X