{"_id":"69e66ea00d23e5b32001da98","slug":"sp-transferred-11-inspectors-and-sub-inspectors-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146524-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एसपी ने 11 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एसपी ने 11 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का किया तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने रविवार रात को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। एसपी ने जनपदीय स्थानांतरण बोर्ड की बैठक के बाद जिले में तैनात 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षक का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया।
सदर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक सत्य प्रकाश को अब साइबर क्राइम थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ढोलना थाने की बिलराम चौकी के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार को सदर कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। मीडिया सेल के प्रभारी रहे निरीक्षक विजेंद्र सिंह अब पुलिस अधीक्षक के नए जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) होंगे, जबकि पुलिस लाइन से निरीक्षक ब्रजकिशोर को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है।
उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एसपी के पीआरओ पद पर तैनात सोनू सिंह को अब साइबर सेल का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं साइबर सेल से राजकुमार वर्मा को सदर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन से संदीप वर्मा को सदर कोतवाली और अनिल कुमार सिंह को गंजडुंडवारा थाने में तैनाती मिली है। सिढ़पुरा थाने में तैनात बचान सिंह को ढोलना थाने की बिलराम चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। शशिकांत को साइबर सेल से हटाकर सोरों थाने में तैनात किया गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे विनय शर्मा को भेजा लाइन
कासगंज। एसपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे उप निरीक्षक विनय शर्मा को साइबर सेल प्रभारी के पद से पुलिस लाइन भेज दिया है। एसओजी प्रभारी रहते विनय शर्मा पर सहावर के सर्राफ अजय वर्मा को चोरी का माल खरीदने के आरोप में पकड़ने और बाद में साढ़े तीन लाख रुपये व चोरी के जेवर के बदले नए जेवर लेकर छोड़ने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बीते दिनों एडीजे विशेष (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की कोर्ट से उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो गई थी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
11 आरक्षियों के भी हुए तबादले
कासगंज। एसपी ने निरीक्षक और उप निरीक्षक के साथ ही 11 आरक्षियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया है। पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को सदर कोतवाली और आरक्षी रवि राजपूत को थाना सहावर भेजा गया है। सदर कोतवाली से आरक्षी उमेश कुमार का तबादला सिढ़पुरा थाने के लिए किया गया है। वहीं, थाना गंजडुंडवारा से मुख्य आरक्षी विपिन कुमार को ढोलना और आरक्षी अवनीश कुमार को अमांपुर थाने में तैनाती मिली है। सिढ़पुरा वैश्य थाने से मुख्य आरक्षी अमीर चंद्र को गंजडुंडवारा भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी हरेंद्र सिंह का सहावर के लिए किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें पुलिस लाइन से साइबर अपराध थाने भेजा है। अमांपुर से मुख्य आरक्षी गिर्राज सिंह और सिढ़पुरा वैश्य से आरक्षी अभय तोमर को साइबर अपराध थाने में नई तैनाती दी गई है। अमांपुर से आरक्षी अनुज कुमार और सहावर से आरक्षी सुखवीर सिंह को साइबर सेल भेजा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X