{"_id":"69e90e312342e475700c7b14","slug":"dm-honored-the-teacher-for-adopting-solar-rooftop-kasganj-news-c-175-1-agr1054-146617-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सोलर रूफटॉप अपनाने पर शिक्षक को डीएम ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सोलर रूफटॉप अपनाने पर शिक्षक को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल सामने आई है। एक शिक्षक ने सोलर रूफटॉप अपनाकर न सिर्फ अपने बिजली खर्च में कमी की, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरे। उनके इस प्रयास के लिए जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया।
शिक्षक अमाेद कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप स्थापित किया। उन्होंने रूफटॉफ स्थापित कर बिजली बिल में लगभग 90 प्रतिशत तक बचत की। उन्होंने स्वयं इसका लाभ लेकर अन्य लोगों को सोलर लगवाने के प्रति जागरूक किया। इस कार्य के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने शिक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इसके माध्यम से लोअ अपने बिजली खर्च में कमी ला सकते हैं और साथ ही सौर ऊर्जा को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार ने लोगों को बिजली में राहत देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। अधिक से अधिक लोग इस याेजना का लाभ लें। इससे उन्हें बिजली बिल में राहत मिल सके।
अपर उपजिलाधिकारी एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा मोहम्मद नासिर ने शिक्षक अमोद कुमार के कार्य की सरहना की। उन्होंने कहा कि उन्होंने सौर ऊर्जा अपनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस योजना के तहत अमोद कुमार को सरकार की ओर से 1,08,000 की सब्सिडी दी गई है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X