सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   DM honored the teacher for adopting solar rooftop

Kasganj News: प्रतिबंध के बावजूद नहीं रूका ट्रैक्टर-ट्राॅली से सफर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM honored the teacher for adopting solar rooftop
फोटो 39 कासगज एक लोडर वाहन में यात्रा करते लोग। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक एवं यातायात पुलिस की ढिलाई जारी है। मालवाहक वाहन और ट्रैक्टर ट्रॉली सवारियों से भरे नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकार द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद इस खतरनाक सफर पर रोक नहीं लग पा रही है।
Trending Videos

पटियाली क्षेत्र सहित जनपद के कई इलाकों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोगों का सफर करना आम बात हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन के सीमित साधनों के चलते लोग इन वाहनों का सहारा लेते हैं। जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे। न तो नियमित चेकिंग हो रही है और न ही नियम तोड़ने वालों पर प्रभावी कार्रवाई। बीते दिनों पटियाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की कपलिंग टूटने से हुए हादसे ने इस लापरवाही की पोल खोल दी थी।जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। यह हादसा प्रशासन के लिए चेतावनी था, लेकिन कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आ रहा। स्थानीय निवासी अमित कुमार, सीपी शर्मा ने बताया कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। जरूरत है कि प्रशासन जागरूकता अभियान चलाए और नियमों का सख्ती से पालन कराए, ताकि लोगों की जान सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बिना रजिस्ट्रेशन ट्रॉली सड़क पर दौड़ रहीं, नियमों की खुलेआम अनदेखी
कासगंज। अब ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली (ट्रेलर) का भी आरटीओ में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन जिले में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रजिस्ट्रेशन के ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा है। सरकार द्वारा बीते वर्ष ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही 17 अंकों का चेसिस नंबर और चार अंकों का पंजीकरण नंबर अंकित होना भी अनिवार्य किया गया था, लेकिन जिले में इन मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बिना मानकों के सड़कों पर दौड़ रहीं ये ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हादसों को दावत दे रही हैं और लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
---------

वर्जन:

ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग कृषि यंत्रों एवं कृषि के कार्यों के लिए करें। ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मालवाहन वाहनों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रा करने पर उसे सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। – आरपी मिश्र, एआरटीओ

----
यातायात पुलिस को निर्देशित किया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मालवाहक वाहनों में यात्रा कराने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें। परिवहन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। – अमित कुमार, सीओ यातायात

फोटो 39 कासगज एक लोडर वाहन में यात्रा करते लोग। स्रोत: संवाद

फोटो 39 कासगज एक लोडर वाहन में यात्रा करते लोग। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed