{"_id":"6a25b1e8787fd09af907a909","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-police-engaged-in-investigation-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148848-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली सोरोंजी क्षेत्र के गांव नगला राधे में शनिवार देर शाम एक युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
नगला राधे निवासी अनिल (32) पुत्र रामविलास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव से करीब 200 मीटर दूर महावीर के खेत में स्थित नीम के पेड़ पर उसका शव अंगोछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने परिजन को सूचना दी। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
-- -- -- -- -- -- -
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। अनिल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उनके तीन बच्चों में दो बेटे व एक बेटी है। इनमें बेटा सुभाष (7), रवि (3) और बेटी शिवानी (5) है। अनिल की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी कुसमा सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos