सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Stray cattle will get safe shelter, 65 percent work completed

Kasganj News: बेसहारा गोवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय, 65 प्रतिशत काम पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 07 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका की ओर से सदर तहसील के गांव झावर में 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। गोशाला में बेसहारा गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

नगर पालिका गांव झावर में कान्हा गोशाला का निर्माण करा रही है। इस परियोजना पर लगभग 1.64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण एजेंसी के अनुसार गोशाला का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। गोशाला परिसर में पांच बड़े शेड बनाए जा रहे हैं। इनमें तीन शेड गायों तथा दो शेड नंदी के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बीमार, घायल एवं छोटे गोवंश की देखभाल के लिए एक अलग छोटा शेड भी बनाया जा रहा है। पशुओं के उपचार और निगरानी के लिए डॉक्टर कक्ष तथा चौकीदार कक्ष का निर्माण भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परिसर में सबमर्सिबल पंप और पानी की टंकी स्थापित की जाएगी। सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन के लिए चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी योजना में शामिल है। गोशाला के तैयार होने के बाद बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि गांव झावर में गोशाला का निर्माण चल रहा है। शीघ्र इस निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

बेसहारा गोवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय, 65 प्रतिशत काम पूरा
-झावर में 1.64 करोड़ रुपये की लागत से नगर पालिका करा रही निर्माण कार्य
-गोवंश के लिए बनेंगे अलग-अलग शेड, पेयजल व चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। नगर पालिका की ओर से सदर तहसील के गांव झावर में 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। गोशाला में बेसहारा गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
नगर पालिका गांव झावर में कान्हा गोशाला का निर्माण करा रही है। इस परियोजना पर लगभग 1.64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण एजेंसी के अनुसार गोशाला का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। गोशाला परिसर में पांच बड़े शेड बनाए जा रहे हैं। इनमें तीन शेड गायों तथा दो शेड नंदी के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बीमार, घायल एवं छोटे गोवंश की देखभाल के लिए एक अलग छोटा शेड भी बनाया जा रहा है। पशुओं के उपचार और निगरानी के लिए डॉक्टर कक्ष तथा चौकीदार कक्ष का निर्माण भी कराया जा रहा है।
पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परिसर में सबमर्सिबल पंप और पानी की टंकी स्थापित की जाएगी। सुरक्षा और सुव्यवस्थित संचालन के लिए चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी योजना में शामिल है। गोशाला के तैयार होने के बाद बड़ी संख्या में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि गांव झावर में गोशाला का निर्माण चल रहा है। शीघ्र इस निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed