{"_id":"6a25b5d079318199700756d9","slug":"government-system-ready-for-maize-procurement-procurement-to-begin-on-june-15-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-148868-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मक्का खरीद को तैयार सरकारी सिस्टम, 15 जून से शुरू होगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मक्का खरीद को तैयार सरकारी सिस्टम, 15 जून से शुरू होगी खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मक्का खरीद को लेकर खाद्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए कुल 10 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद प्रक्रिया 15 जून से शुरू की जाएगी। सरकार की ओर से मक्का का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
मक्का खरीद को मंडी परिसर में तीन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि सोरोंजी, सहावर, गंजडुंडवारा, अमांपुर और सिढ़पुरा में एक-एक केंद्र तथा पटियाली में दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल खरीद से पहले किसानों का पंजीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण के बाद ही किसान अपने निर्धारित केंद्र पर मक्का की बिक्री कर सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार सभी केंद्रों पर तौल मशीन, बोरे, भंडारण व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली का उपयोग किया जाएगा। डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मक्का की खरीद के लिए केंद्रोें का निर्धारण कर लिया गया है। पंजीकरण के माध्यम से खरीद होगी। पोर्टल खुल गया है। किसान अपना पंजीकरण करा लें।
Trending Videos