{"_id":"6a1336936daf08e610001763","slug":"democracy-fighter-rakesh-gandhi-cremated-with-state-honours-kasganj-news-c-175-1-kas1001-148159-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: लोकतंत्र सेनानी राकेश गांधी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: लोकतंत्र सेनानी राकेश गांधी का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फोटो16कासगंज में लोकतंत्र सैनानी राकेश गांधी की मौत के बाद सलामी देते गारद व मौके पर मौजूद ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी राकेश गांधी (72) का शनिवार देर रात बीमारी से निधन हो गया। उन्होंने रात करीब 11 बजे अपने सहावर गेट स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। रविवार को कछला घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके पुत्र दीपक ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुमित कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने हवा में गोलियां दागकर अंतिम सलामी दी। राकेश गांधी के निधन से जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज और जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व सरपंच मिहीलाल, मयंक गुप्ता, दीपक गुप्ता सर्राफ, ज्ञान सिंह सरपंच, ज्ञान गुप्ता सहित वैश्य सभा के पदाधिकारी और लोकतंत्र सेनानी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
राजकीय सम्मान में देरी पर नाराजगी
लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि देने के लिए नायब तहसीलदार समय पर पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस की सशस्त्र गारद करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। इस लापरवाही पर भाजपा जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला और जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को निधन की सूचना सुबह ही दे दी गई थी। राजकीय सम्मान की प्रक्रिया में यह विलंब निंदनीय और विभागीय लापरवाही का प्रमाण है।

Trending Videos