सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Relief from tripping, capacity of seven transformers increased

Kasganj News: ट्रिपिंग से मिलेगी राहत, सात ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Relief from tripping, capacity of seven transformers increased
फोटो35पटियाली के बीनपुर में ट्रांसफार्मर रखते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पटियाली। गर्मी के कारण बढ़ रहे बिजली लोड और ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने कदम उठाए हैं। बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए सात ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है। 100 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं।

अधिशासी अभियंता पीयूष कुमार के निर्देश पर यह काम हुआ। 100 केवीए के सात ट्रांसफाॅर्मरों को हटाकर 250 केवीए के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। जिन क्षेत्रों में बिजली का लोड अधिक था, वहां 100 केवीए के दो अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी (एसडीओ) राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सभी विद्युत ट्रांसफाॅर्मरों का लोड चेक किया। टीम ने ट्रांसफार्मरों के तीनों फेसों की बारीकी से जांच की। जिन फेसों पर लोड अत्यधिक पाया गया, उसे अन्य फेसों पर ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

---------------------

वर्जन
उपभोक्ताओं को परेशानी से स्थाई निजात दिलाने के उद्देश्य से ही क्षमता वृद्धि की गई है और लोड को संतुलित किया गया है। - राकेश सिंह, उपखंड अधिकारी (एसडीओ)
----------------------------------
फोटो- 37
सुजावलपुर में पांच एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर चालू
गंजडुंडवारा। सुजावलपुर बिजली घर पर कई महीनों से धूल फांक रहा अतिरिक्त पांच एमवीए ट्रांसफाॅर्मर रविवार को चालू कर दिया गया। यह कार्रवाई समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी की विद्युत निगम को दी गई चेतावनी के बाद हुई। गांधी ने 25 मई को कादरगंज सड़क से पैदल मार्च कर प्रदर्शन की घोषणा की थी। विद्युत निगम ने इस घोषणा से पहले ही संज्ञान लिया। इससे विकास नगर, राजेंद्र नगर और मोहल्ला मूलचंद, मोहल्ला मंसूर, मोहल्ला केवल और मोहल्ला घासी को लाभ मिलेगा। मोहल्ला खैरू, मोहल्ला बाज नगर, कैनाल सड़क, स्टेशन सड़क और पंचायती बाग भी लाभान्वित होंगे। संवाद
------------------------------
ट्रांसफाॅर्मर का सामान चुरा ले गए चोर
सोरोंजी। गांव पाठकपुर में रविवार की रात चोर एक किसान के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को खोलकर सारा सामान चुरा ले गए। शैलेंद्र कुमार ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। रविवार सुबह 4:30 बजे शैलेंद्र कुमार अपने खेत पहुंचे तो वहां ट्रांसफार्मर पोल से नीचे पड़ा था। रात में किसी समय चोर ट्रांसफार्मर खोलकर उसके अंदर का तेल, कॉपर, बाइंडिंग आदि कीमती सामान चुरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed