फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Devotion to Bhole peaks: Five lakh Kanwariyas collected their Kanwars within 24 hours.

Kasganj News: परवान चढ़ी भोले की भक्ति, 24 घंटे में पांच लाख कांवड़िए भर ले गए कांवड़ें

Mon, 17 Aug 2026 12:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। श्रावण मास के अवसर पर समूचा जिला पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। पैरों में बंधे घुंघरुओं की झनकार, डीजे पर गूंजते शिवभक्ति के गीत-भजन और चारों तरफ गूंजते हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण शिवभक्ति में सराबोर है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों के भीतर पांच लाख से अधिक कांवड़िए पवित्र गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं, जिससे कासगंज-एटा और मथुरा मार्ग पर शिवभक्तों की अनवरत कतारें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

-----------------------
लहरा घाट पर उमड़ा आस्था का महाकुंभ
सोरोंजी स्थित ऐतिहासिक लहरा घाट पर उमड़ा कांवड़ियों का भारी हुजूम भगवान भोलेनाथ और मां गंगा के प्रति अटूट आस्था का जीवंत प्रमाण है। यहां श्रद्धालु परंपरागत कांवड़, कलश कांवड़ और डाक कांवड़ लेकर तेजी से राजमार्ग पर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर जल सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थक-हारकर कांवड़िए पेड़ों की छांव, विश्रामालयों और नदरई काली नदी पुल पर बने विश्राम स्थलों पर आराम करते दिखे। मार्ग पर भारी भीड़ के कारण यातायात का दबाव बढ़ने से बार-बार जाम की स्थिति बनी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते वाहन रेंग-रेंगकर सुरक्षित निकलते रहे।
-----------------------
आकर्षण का केंद्र बनीं विशेष कांवड़
कांवड़ मेले में विभिन्न प्रकार की कांवड़ें और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हैं। आगरा के ताजगंज निवासी श्रद्धालु अमित अर्धनारीश्वर भगवान शिव के स्वरूप की मूर्ति को कांवड़ के साथ कंधे पर बैठाकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।
----------------



एसडीएम, सीओ ने किया लहरा गंगाघाट का निरीक्षण

सोरोंजी। कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए एसडीएम हर्षिता देवड़ा और सीओ सदर आंचल चौहान ने लहरा गंगा घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव एहतियात बरतने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जय प्रकाश दुबे, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------------

श्रद्धालुओं की आस्था के बोल



- हर वर्ष कांवड़ सजाकर लहरा घाट से गंगाजल ले जाते हैं। भोले बाबा की कृपा से उनके परिवार पर हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।- शिवा, भरतपुर

- पांच साल से हर वर्ष लहरा घाट कांवड़ उठाने आते हैं। बेटे-बेटियों का अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उज्जवल भविष्य बने, भोले बाबा को जल चढ़ाकर यही वरदान मांगेंगे।- गोपाल, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed