फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Canter-car collision on GT Road: one dead, five injured.

Kasganj News: जीटी रोड पर कैंटर-कार की भिड़ंत, एक की मौत, पांच घायल

Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
अकराबाद(अलीगढ़)। जीटी रोड पर गांव सिसरोई के पास शनिवार रात कैंटर और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकालकर जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कासगंज के गांव नमैनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया है कि वह अपने दोस्त इकरार खान, उर्वेश यादव, मनोज कुमार, अमित चौहान और विपिन कुमार के साथ अलीगढ़ स्थित एक अस्पताल में अपने दोस्त के साथ आए थे। रात को कार से गांव लौट रहे थे। रास्ते में सिसरोई के पास कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सभी सवार कार में अंदर फंस गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खिड़की दरवाजे तोड़कर उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जेएन मेडीकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने विपिन (38) पुत्र सुभाष निवासी चंडौस, थाना सोरों, कासगंज को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
हादसे के बाद एक घंटे बाधित रहा जीटी रोड
जीटी रोड पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कार विपरीत दिशा में आ रही थी, जिसके चलते हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा ने बताया है कि पुलिस ने अन्य वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार और कैंटर को सड़क से हटवाया गया, जिससे यातायात सुचारू हो सका। घटना के बारे में परिवार को सूचना दे दी है। ... इस खबर की पांच हेडिंग व सब हेड बनाओ..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed