{"_id":"6a820bbaebb18c16950015a8","slug":"bike-borne-miscreants-looted-a-cash-box-from-a-shop-three-arrested-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152291-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइक सवार बदमाशों ने दुकान से लूटी गुल्लक, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइक सवार बदमाशों ने दुकान से लूटी गुल्लक, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो70सोरोंजी पुलिस की हिरासत में लूट की घटना के आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। लहरा-बरकुला रोड स्थित दुकान से शनिवार को तीन बाइक सवार लुटेरों ने गुल्लक लूट ली। वारदात की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने लुटेरों को घेर लिया। इस पर तीनों बाइक छोड़कर भाग निकले। मामले में पुलिस ने रविवार को तीनों लुटेरों को तोलकपुर चुंगी और बदरिया के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से लूटे गए 13,120 रुपये, वारदात में इस्तेमाल तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।
बरकुला निवासी राय सिंह पुत्र सौदान सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी दुकान लहरा-बरकुला रोड पर है। वह शनिवार की देर शाम अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक 3 बदमाश बाइक से आए। उनमें से दो बाइक पर बैठे रहे। एक ने उन्हें तमंचा दिखाया और दूसरा बाइक चला रहा था। इस दौरान तीसरा बदमाश उनकी दुकान में घुसा और उनकी गुल्लक लूट ली। उनके शोर मचाने पर तीनों बदमाश बाइक से सोरोंजी की तरफ भाग निकले। उनके गांव के दुर्गेश शोर सुनकर भाग कर मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी होने पर साथी किशनपाल निवासी खैरपुर को फोन कर दिया। किशनपाल ने अपने साथियों के साथ बदरिया रोड पर बदमाशों को घेर लिया। इस पर लुटेरे बाइक छोड़ कर पैदल भाग निकले। लुटेरे गुल्लक में रखे करीब 20 हजार रुपये लूटकर ले गए।
पुलिस ने सूचना पर तोलकपुर चुंगी और बदरिया के पास घेराबंदी कर तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सचिन निवासी चकूपुर, रोहित और उसवीर निवासी ग्राम नगला लाले के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे हुए 13,120 रुपये बरामद किए। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों को प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे लुटे गए रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विवाद में दो युवक घायल, तीन पर प्राथमिकी दर्ज
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव बनूपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष के दो युवक घायल हो गए। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव बनूपुरा निवासी राघवेंद्र पुत्र जबर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, शनिवार दोपहर गांव के अजीत, शिवा व अंशुल उन्हें कॉलेज चलने के बहाने साथ ले गए। कॉलेज के पास पहले से मौजूद विष्णु, शिवम और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने राघवेंद्र और उसके साथी वैभव निवासी बोडा नगरिया के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद