सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Even after four days, no trace of Satyam was found.

Kasganj News: चार दिन बीतने के बाद भी नहीं मिला सत्यम का सुराग

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Even after four days, no trace of Satyam was found.
फोटा36कादरगंज में डूबे युवक की तलाश करती एसडीआरएफ टीम। संवाद
विज्ञापन
पटियाली। कादरगंज गंगा घाट पर चार दिन पहले गंगा स्नान के दौरान डूबे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम ने 30 किलोमीटर तक गंगा में खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। युवक का पता नहीं लगने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos

बीते सोमवार दोपहर उमंग गुप्ता (25), संजीव (22) और सत्यम (25) अपनी स्कूटी से कादरगंज गंगा नहाने गए थे। गंगा में नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए थे और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूद गए थे। काफी प्रयास के बाद उमंग और संजीव को बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन सत्यम तेज बहाव में बह गया था। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल के निर्देश पर पीएससी और एसडीआरएफ की टीम चार दिन से गंगा में सत्यम की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ के प्रभारी अनुपम कुमार के नेतृत्व में 30 किलोमीटर तक खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed