सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Eyes running from agency to warehouse, gas not reaching homes

Kasganj News: एजेंसी से लेकर गोदाम तक दौड़ती आंखें, घरों तक नहीं पहुंच रही गैस

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 14 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eyes running from agency to warehouse, gas not reaching homes
फोटो13कासगंज में गैस बुकिंग कराने के लिए एजेंसी पर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। एलपीजी सिलिंडर की किल्लत अब आम उपभोक्ताओं की परेशानी बन गई है। एक ओर गैस एजेंसियां समय पर सिलिंडर घरों तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। हीं दूसरी ओर ग्राहकों को भी बुकिंग कराने में दौड़-धूप करनी पड़ रही है। ई-केवाईसी की अनिवार्यता ने इस संकट को और जटिल बना दिया है।
Trending Videos

होली के त्योहार पर खपत अधिक हो जाने से अधिकतर उपभोक्ताओं के सामने एलपीजी का संकट पैदा हो गया है। वहीं ईद नजदीक आने से भी उपभोक्ता गैस की सप्लाई की समस्या से चिंतित हैं। पोर्टल पर बुकिंग करने के लिए उपभोक्ताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। घंटों प्रयास के बाद बुकिंग हो पा रही है। इधर संदेश आने के बाद भी घरों तक सिलिंडर की सप्लाई नहीं पहुंच रही है, इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता दीपक ने बताया कि काफी प्रयास के बाद रात के समय पोर्टल पर बुकिंग हुई, लेकिन निर्धारित समय पर आपूर्ति नहीं दी गई। रमेश ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए एजेंसी पर आए एक घंटा से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ। एचपी गैस एजेंसी संचालक अनिल माहेश्वरी ने बताया कि सप्लाई घरों तक पहुंचना शुरू हो गई है। गैस की किल्लत नहीं है, लगातार आपूर्ति मिल रही है। भारत गैस एजेसी संचालक देव प्रकाश ने कहा कि जिन लोगों की ई-केवाईसी नहीं हुई है वे शीघ्र पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed