{"_id":"6a82098dc19f2a0d530ffbbd","slug":"fireman-dies-of-heart-attack-while-on-duty-kasganj-news-c-175-1-kas1009-152256-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ड्यूटी के दौरान फायरमैन की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ड्यूटी के दौरान फायरमैन की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
फोटो17मृतक फायरमैन राजेश कुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। थाना दरियावगंज स्थित फायर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान रविवार को एक फायरमैन की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एटा जिले के थाना बागवाला में गांव शेखपुरा निवासी राजेश कुमार (50) पुत्र प्रकाश चंद्र दरियावगंज स्थित फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद पर तैनात थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे राजेश कुमार के सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। उन्होंने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी।
साथी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएफओ आरके तिवारी ने बताया कि फायरमैन राजेश कुमार की सीने में तेज दर्द के बाद मौत हो गई। वह साल 1997 में सेवा में भर्ती हुए थे। 2017 से उनकी जिले में तैनाती थी। संवाद