पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Gopal became the president and Arvind became the general secretary of the Ramlila Committee.

Kasganj News: गोपाल अध्यक्ष और अरविंद बने रामलीला कमेटी के महामंत्री

Tue, 30 Jun 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gopal became the president and Arvind became the general secretary of the Ramlila Committee.
फोटो 25 - श्रीरामलीला कमेटी के चुने गए पदा​धिकारी साथ में चुनाव समिति के सदस्य। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
कासगंज। वर्ष 2026-27 के रामलीला महोत्सव के लिए सोमवार को नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। गोपाल मराठा को अध्यक्ष और अरविंद वार्ष्णेय को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। मुख्य चुनाव अधिकारी सहित तीन सदस्यीय चुनाव समिति ने अध्यक्ष पद पर गोपाल मराठा एवं महामंत्री पद पर अरविंद वार्ष्णेय के नाम की घोषणा की।घोषणा के बाद नए पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

चुनाव समिति के सदस्य योगेश चंद्र गौड़, गोपाल माहेश्वरी एवं अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि चुनाव समिति के समक्ष कुल पांच प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए थे। इनमें से तीन प्रत्याशियों ने सकारात्मक सोच दिखाते हुए अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद मैदान में केवल गोपाल मराठा और अरविंद वार्ष्णेय ही शेष रह गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों प्रत्याशियों के बीच सर्वसम्मति बनाने के लिए चुनाव समिति और रामलीला कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के संभ्रांत नागरिकों के प्रयासों के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार भारद्वाज, निवर्तमान अध्यक्ष संजय धूपड़, निवर्तमान महामंत्री दीपक गुप्ता, अमित गुप्ता बाबा, राजू सर्राफ, वंश गौड़, और भोले वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed