पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Holidays over; secondary schools to reopen today.

Kasganj News: घर की छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय

Wed, 01 Jul 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Holidays over; secondary schools to reopen today.
फोटो 2 - कासगंज पंडित दीनयाल मॉडल इंटर कॉलेज में सफाई करता कर्मी। स्रोत : संवाद
कासगंज। करीब 40 दिन के ग्रीष्मावकाश के बाद जिले के माध्यमिक विद्यालय बुधवार से फिर गुलजार होंगे। विद्यार्थियों की घरेलू छुट्टियां खत्म हो गईं हैं। अब उन्हें हर स्कूल में छुट्टी की घंटी बजने का इंतजार रहेगा। पढ़ाई शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों के स्वागत और नए प्रवेश बढ़ाने की तैयारियां की गई हैं। पहले दिन विद्यालय पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की भी शुरुआत होगी।विद्यालय खुलने से एक दिन पहले मंगलवार को परिसर की साफ-सफाई कराई गई। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ शौचालयों की सफाई और कक्षाओं को व्यवस्थित किया गया, ताकि पहले दिन विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो। शासन के निर्देश पर शुरू हो रहे स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में कक्षा छह और कक्षा नौ में अधिक से अधिक नामांकन कराने पर विशेष फोकस रहेगा। इसके लिए शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। नए सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में होगी और विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed