पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The Industrial Development Minister's team arrived in the district.

Kasganj News: औद्योगिक विकास मंत्री की टीम जिले में पहुंची

Wed, 01 Jul 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The Industrial Development Minister's team arrived in the district.
फोटो33- लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर औद्योगिक विकास मंत्री की टीम के साथ व्यापारी। स्रो - फोटो : 1
कासगंज। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंद गोपाल नंदी की टीम जिले में पहुंची। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस में टीम के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों से मुलाकात की। टीम में पहुंचे मंत्री के प्रतिनिधि एवं भाई कुंवर नंदी ने व्यापारियों से 6 जुलाई को आयोजित होेने वाले महारुद्राभिषेक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की अपील की।प्रतिनिधि कुंवर नंदी ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के ऊपर आरडीएक्स बम विस्फोट कर हमला किया था। इस घटना में एक पत्रकार व एक गनर की मौत हो गई और मंत्री नंदी गंभीर रूप से घायल हुए। जिस समय यह हमला हुआ उस समय वह श्रावण मास में जल कलश लेकर महादेव मंदिर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गंभीर घायल होने के बाद उन्हें नया जीवन मिला तभी से उनका पुर्नजन्मोत्सव प्रदेश में मनाया जाता है। इस बार रुद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित कर पुर्नजन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान व्यापारी अखिलेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, संभव जैन, ललित बिरला, लव बिरला, मयंक बिरला, जितेंद्र वार्ष्णेय, वीरेंद्र वार्ष्णेय, कपिल माहेश्वरी, विजय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed