{"_id":"6a53fd2e0282c3c24803d80b","slug":"kasganj-news-bjp-digital-knowledge-kasganj-news-c-175-1-kas1009-150564-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: संगठन को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल ज्ञान पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: संगठन को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल ज्ञान पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक रविवार को एक अस्पताल परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संगठन को प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान डिजिटल तकनीक के बढ़ते महत्व को देखते हुए कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रवासी एवं फिरोजाबाद पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रमाणपत्र के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तकनीकी ज्ञान बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला मंत्री डॉ. शिवप्रताप सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष समर सिंह गौर, अवधेश दुबे, जिला पंचायत सदस्य आराम सिंह शाक्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।