{"_id":"6a5608617e420a15d101ab94","slug":"massive-protest-blocks-highway-over-missing-woman-tension-escalates-in-kasganj-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में बवाल: महिला की बरामदगी को लेकर हाईवे जाम, आरोपी सद्दाम के घर दौड़ी भीड़; पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में बवाल: महिला की बरामदगी को लेकर हाईवे जाम, आरोपी सद्दाम के घर दौड़ी भीड़; पुलिस के छूटे पसीने
Tue, 14 Jul 2026 03:28 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:28 PM IST
सार
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में लापता महिला की बरामदगी की मांग को लेकर हजारों ग्रामीणों ने पटियाली-बदायूं हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आरोपी के घर की ओर बढ़ने से तनाव बढ़ गया, जिसे पुलिस ने काबू किया।
विज्ञापन
कासगंज में बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक महिला की बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह पटियाली-बदायूं हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सुबह 9 बजे लगे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज निवासी 40 वर्षीय मीना देवी पत्नी नत्थू सिंह 6 जुलाई की शाम 8 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि गांव निवासी सद्दाम पुत्र अजीम से उधार के पैसे लेने जा रही हैं। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की मोबाइल बंद होने पर 8 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस ने सीडीआर के आधार पर आरोपी सद्दाम पुत्र अजीम उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोप है कि उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने मीना देवी की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया है। इसके बाद मंगलवार सुबह परिवार सहित ग्रामीण कादरगंज पुल पर पहुंचे और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर अपर जिलाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी आतीस कुमार सिंह,सीओ अमित कुमार सहित कई थानों का भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान मौके पर नहीं आएंगे, जाम नहीं खोला जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव,आरोपी सद्दाम के घर की ओर दौड़े बजरंग दल कार्यकर्ता
महिला की बरामदगी को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कुछ बजरंग दल कार्यकर्ता आरोपी सद्दाम के घर की ओर दौड़ पड़े। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को बिगड़ता देख तैनात पुलिसकर्मी तत्काल उनके पीछे दौड़े और कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद ग्रामीण और अन्य प्रदर्शनकारी भी आक्रोशित हो गए। पुलिस से बजरंग दल कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग करने लगे कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की। समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद स्थिति दोबारा सामान्य हुई