फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Wins Hearts at Taj Mahal, Woman Constable Helps Argentine Tourist Drape Her Saree

UP: ताज पर दिखी यूपी पुलिस की संवेदनशीलता, महिला सिपाही ने विदेशी पर्यटक की संभाली साड़ी; दिल जीत लेगा VIDEO

Tue, 14 Jul 2026 01:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 01:55 PM IST
सार

अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई एक महिला पर्यटक की साड़ी खुलने पर ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी गुड्डी देवी ने तुरंत मदद की। यूपी पुलिस के इस संवेदनशील व्यवहार से प्रभावित पर्यटक ने खुशी जताते हुए कहा, “थैंक्स यूपी पुलिस।”
 

विज्ञापन
UP Police Wins Hearts at Taj Mahal, Woman Constable Helps Argentine Tourist Drape Her Saree
पर्यटक की साड़ी सही करतीं महिला आरक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी पुलिस की आगरा में शानदार छवि देखने को मिली, जहां एक महिला सिपाही ने विदेशी पर्यटक की मदद कर लोगों की दिल जीत लिया। दरअसल ताज का दीदार करने आई अर्जेंटीना की महिला पर्यटक साड़ी संभालने में असहज हो गईं। इस पर ताज सुरक्षा पुलिस की महिला आरक्षी गुड्डी ने तत्परता दिखाते हुए उनकी मदद की। 
विज्ञापन




 थाना ताज सुरक्षा पुलिस देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सहायता कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी ने पुलिस कर्मियों को ‘अतिथि देवो भवः’ और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद माहौल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे अर्जेंटीना के मैसी शहर से आए पर्यटकों का एक दल पश्चिमी गेट से ताजमहल पहुंचा। समूह में शामिल एक महिला पर्यटक भारतीय परिधान साड़ी पहनकर आई थीं। साड़ी पहनने का अनुभव कम होने के कारण वह उसे संभालने में असहज महसूस करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पर्यटक को परेशान देख ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम में तैनात महिला आरक्षी गुड्डी देवी तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचीं और साड़ी को व्यवस्थित किया। महिला आरक्षी की सहायता से विदेशी पर्यटक काफी खुश हुईं और उन्होंने मुस्कुराते हुए “थैंक्स यूपी पुलिस” कहा।


ताज सुरक्षा पुलिस के अनुसार, “सेवा, सुरक्षा और संवेदना” की भावना के साथ पुलिस कर्मी प्रतिदिन ताजमहल आने वाले पर्यटकों की मदद कर रहे हैं। उनकी इस फ्रेंडली कार्यशैली की सराहना देश ही नहीं, विदेशों में भी हो रही है।

इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी किरण पाल सिंह, आरक्षी दुर्गेश कुमार और महिला आरक्षी गुड्डी देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed