फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Station Masters Warn of Halting Shatabdi Express Amid Protest at Agra DRM Office

UP: ऑन ड्यूटी डीएसएस की पिटाई पर आक्रोश,  शताब्दी रोकने की चेतावनी; डीआरएम दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 02:01 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 14 Jul 2026 02:01 PM IST
सार

ऑन ड्यूटी डीएसएस से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर स्टेशन मास्टरों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शनकारियों ने शताब्दी एक्सप्रेस रोककर बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
 

विज्ञापन
Station Masters Warn of Halting Shatabdi Express Amid Protest at Agra DRM Office
आगरा डीआरएम कार्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय पर ऑन ड्यूटी डीएसएस से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। डीआरएम की ओर से एक घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद कोई ठोस कदम न उठने पर प्रदर्शनकारियों का आक्रोश बढ़ गया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शताब्दी एक्सप्रेस को रोककर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय पर लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। दिल्ली से पहुंचे संगठन के जनरल सेक्रेटरी शरत चंद पुरोहित ने कहा कि घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि यदि यही घटना किसी आम नागरिक के साथ हुई होती तो पुलिस तत्काल गिरफ्तारी कर जेल भेज देती।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दोषी कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के बाद भी कुछ आरोपी दिल्ली पहुंचकर मामले को रफा-दफा करने और माफी मांगने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि निलंबित कर्मचारी मुख्यालय कैसे छोड़ सकते हैं और उन्हें किस स्तर से संरक्षण मिल रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अधिकारी की पत्नी हरेंद्री देवी ने कहा कि जब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक परिवार धरना स्थल से नहीं हटेगा। भाई ना होने पर हुए ट्रैक पर जाकर के अपनी जान दे देंगी उन्होंने कहा कि वह अपने पति के स्वाभिमान की लड़ाई अंत तक लड़ेंगी।


इस बीच रेलवे की ओर से गठित जांच समिति ने कुछ आरोपियों से पूछताछ की है। कुछ देर बाद डीआरएम गगन गोयल प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कार्रवाई का स्वरूप स्पष्ट नहीं किया। इससे प्रदर्शनकारियों का आक्रोश कम नहीं हुआ और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो शताब्दी एक्सप्रेस को रोककर आंदोलन तेज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed