{"_id":"69dfed055f6f235b5f05bc9f","slug":"kasganj-news-cbse-result-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146267-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट : परीक्षा परिणाम के बाद छाई खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई रिजल्ट : परीक्षा परिणाम के बाद छाई खुशियां
विज्ञापन
फोटो48कासगंज में सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट आने के बाद खुशी में उछलते शेमफोर्ड स्कूल के छात्र
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशियां छा गई। स्कूलों में बच्चों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। परिजन ने भी खुशी में मिठाई का वितरण किया।
सीबीएसई की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए पहले से कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई थी। पहले मंगलवार को सीबीएसई का रिजल्ट जारी होने की सुगबुगाहट सुनाई दी। इसे लेकर स्कूल से लेकर छात्र काफी उत्साहित हो गए, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद रिजल्ट जारी नहीं हो सका। सीबीएसई ने इस साल भी चौकाते हुए अचानक बुधवार की शाम 4:30 बजे 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जैसे ही स्कूलों के संचालकों को परिणाम आने की जानकारी मिली, वैसे ही उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी। परिणाम जारी होते ही स्कूल के संचालकोंं ने विद्यार्थियों को फोन करके बुला लिया। इसके बाद रिजल्ट निकालकर टॉप टेन की सूची तैयार की गई। स्कूलों में टॉप टेन में रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें मिठाई खिलाकर स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने बधाई दी। जो बच्चे अच्छे अंकों से पास हुए उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता पर स्कूल में जमकर जश्न मनाया। हवा में उछल कर और दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर खुशी मनाई। जब परिजन को अपने बच्चों के अच्छे अंकों से पास होने की जानकारी मिली तो वे भी खुशी से झूम उठे। बाजार से मिठाई मंगाकर बच्चों को खिलाने के साथ ही आसपास के लोगों को भी वितरण किया गया।
पिछले साल भी सीबीएसई ने परिणाम से था चौंकाया
इस साल की तरह पिछली बार भी सीबीएसई ने अचानक परिणाम जारी करके छात्रों को चौंकाया था। पिछले साल 15 मई को परिणाम आने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बोर्ड ने साल 2024 में घोषित किए गए परिणाम की तिथि 13 मई काे अचानक परिणाम जारी कर दिए थे। पिछली साल बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम एकसाथ जारी किए थे, लेकिन इस बार एक महीने पहले ही 10वीं के परिणाम जारी कर दिए। अब 12वीं कक्षा के छात्रों को उनके भी परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X