सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news dead body found

Kasganj News: खेत में मिला युवक का अधजला शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
kasganj news dead body found
फोटो 40 - थाना सहावर क्षेत्र में गेहूं की खेत में मिली युवक की लाश मिलने के बाद मौक पर मौजूद पु
विज्ञापन
सहावर। खतौली गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का अधजला शव खेत में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। शव दो दिन पुराना लग रहा है, चेहरा बुरी तरह से जल चुका है। हत्या के बाद शव को खेत में जलाने की आशंका है।
Trending Videos

थाना पुलिस को बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि गांव खितौली स्थित रामेश्वरम के गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर सीओ शाहिदा नसरीन और थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक का चेहरा और आधा शरीर बुरी तरह से जल चुका था। आधे कपड़े भी जल गए थे। शर्ट और पैंट का थोड़ा सा टुकड़ा जलने से बच गया। पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो दिन पुराना लग है। मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है। वह सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की पैंट पहने था। पुलिस ने घटनास्थल पर काफी तलाश की, लेकिन मृतक की कोई पहचान न हो सकी। आशंका जताई जा रही कि हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया, लेकिन शव पूरी तरह से जल नहीं सका तो उसे गेहूं के खेत में फेंक कर ठिकाने लगा दिया गया। घटनास्थल पर शव को जलाने के प्रमाण नहीं मिले है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हत्या की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे कोई सुराग हाथ लग सके। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि खेत में युवक का अधजला शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed