{"_id":"69dbdcfd6137f13a030e2cd8","slug":"khitauli-chandi-road-construction-begins-will-provide-convenience-kasganj-news-c-175-1-kas1009-146091-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खितौली-चांडी सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खितौली-चांडी सड़क निर्माण शुरू, मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के गोरहा मार्ग पर खितौली मोड़ से चांडी तक जर्जर सड़क के निर्माण कार्य का रविवार को शुभारंभ हुआ। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इसका उद्घाटन किया।
यह सड़क लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी है। लंबे समय से जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। दोपहिया वाहन अक्सर गड्ढों में फंसकर चालक को चोटिल कर देते थे।
पहले यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी थी, जिसे अब 5.50 मीटर किया जाएगा। करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने इस दौरान प्रदेश सरकार की विकास नीतियों और केंद्र-राज्य की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
Trending Videos