सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Municipal board meeting postponed after protest by councillors

Kasganj News: नगर पालिका बोर्ड बैठक सभासदों के विरोध के बाद स्थगित

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Municipal board meeting postponed after protest by councillors
फोटो 27- नगर पालिका सोरोंजी में पालिका बोर्ड की बैठक में विरोध करते सभासद। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी की नगर पालिका की बोर्ड बैठक बुधवार को सभासदों के भारी विरोध के कारण स्थगित कर दी गई। यह बैठक वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पारित करने के लिए बुलाई गई थी। इसमें 4 विशेष और 17 साधारण प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी।
Trending Videos

पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बैठक की अध्यक्षता की। अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, विरोध प्रारंभ हो गया। सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्य न होने की शिकायत की। सभासद रिंकू पचौरी ने बीते तीन वर्ष में खरीदे गए ई-रिक्शा और 90 बैटरियों का हिसाब मांगा। उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभासद अतुल महेरे ने वार्ड में नालियों और सड़क निर्माण न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद विजय गोस्वामी ने एसटीडीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और प्रधानाचार्य को हटाने की मांग की। अन्य सभासद पवनेश सक्सेना, अतुल तिवारी, अनुभव निर्भय, रवि दुबे और मेहरुद्दीन भी विरोध में शामिल हुए। इस बैठक में पहली बार शासन द्वारा नामित पांच सभासद भी शामिल हुए थे लेकिन केवल कुछ ही सदस्यों ने उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।


वर्जन-

- सभासदों के विरोध के कारण बोर्ड बैठक की कार्रवाई नहीं हो पाई, असंतुष्ट सभासदों द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों को मीटिंग एजेंडा में शामिल कर अगली बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी- हर्षिता देवड़ा एसडीएम, प्रभारी अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed